दिल्लीः ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट, गोदाम में लगी आग, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

E-Rickshaw Battery Fire: सोमवार को तड़के पश्चिमी दिल्ली में राघुबीर नगर के मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से आग लग गई. इस घटना में जहां लोगों की मौत हो गई. वहीं लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद आग लगी. इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल की है. आग की जद में आकर दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, तड़के करीब 4:42 बजे राघुबीर नगर के आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली. दमकल की तीन वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए. दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी.

घटना की सूचना पर दमकल विभाग के एसटीओ बत्ती लाल और एसओ महेश भी मौके पर पहुंचे. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Virat Kohli Record: 18 साल के इंटरनेशनल करियर में विराट कोहली ने बनाए ये 10 बड़े रिकॉर्ड, टूटना आसान नहीं

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए. 18 अगस्त 2008 को डेब्यू करने वाले कोहली ने इस सफर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version