Delhi Fire: मकान में लगी भीषण आग, पति और पत्नी की जलकर मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां एक घर में आग लग गई. आग की इस घटना में पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, सफदरजंग एनक्लेव के बी 2 ब्लॉक में स्थित एक घर में दो सीनियर सिटीजन पति-पत्नी रहते थे. घर में आग लगने से दोनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर फायर टेंडर की तीन गाड़ियां पहुंची. आग की इस घटना में जहां पति-पत्नी की जान चली गई, वहीं घर का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया.

बताया गया है कि मृतक का बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी दिल्ली के पश्चिम विहार में रहती है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी. मृतकों में गोविंद राम नागपाल (80 वर्ष) और सेला नागपाल (78) शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version