राजधानी दिल्ली में फिर निर्भया कांड, स्लीपर बस में 16 साल की बच्ची से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर ने 47km तक की दरिंदगी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Rape Case: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. यहां निर्भया कांड को फिर से अंजाम दिया गया है. दरअसल, एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने 16 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया है. दोनों ने परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक के सफ़र में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

11वीं क्लास में पढ़ती है पीड़िता

दरअसल, 4 अगस्त की रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा कि 16 साल की बच्ची उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है. वो 11वीं कक्षा की छात्रा है.

घरवालों से नाराज होकर निकली थी Delhi Rape Case

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घरवालों से नाराज होकर उन्हें बिना कोई जानकारी दिए घर के निकल गई थी. वो नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के यहां जा रही थी. हालांकि, वो गलती से परी चौक पर उतर गई. जहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी. इस दौरान पीड़िता ने बस रुकवाई. जिसके बाद ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने का बहाना कहकर बैठा लिया. बस चलने के बाद कंडक्टर ने उसके साथ गंदी हरकत की. ड्राइवर और कंडक्टर ने उसका रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास उतारकर फरार हो गए

ड्राइवर और कंडक्टर बच्ची को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर वहां से फरार हो गए. पीड़िता ने कश्मीरी गेट पुलिस से इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस ने  बस को जब्त कर लिया है.

47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

पुलिस ने बताया कि बस में खराबी के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे. बस ठीक होने के बाद वो तिमारपुर जा रहे थे. इस दौरान पीड़िता उन्हें परी चौक पर मिली. आरोपियों ने परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक लगभग 47 किलोमीटर का सफर तक किया. बस में पर्दे लगे होने के कारण कोई भी बाहरी व्यक्ति को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 दिन बाद आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version