Delhi: बुराड़ी में तेंदुआ ने कई लोगों पर किया हमला, इलाके के लोग भयभीत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है. यहां पहली बार तेंदुआ घुसने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया, जिससे वे घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना से वन विभाग को अवगत कराया. दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है.

पुलिस ने वन अधिकारियों को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, आज (सोमवार) की सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया है. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस दी. कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचना दिया. बताया जा रहा है कि तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया.

तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल
पुलिस के अनुसार, महेंदर, आकाश और रामपाल पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया. ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के सात लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Latest News

20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

India-New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा, जिससे दोनों...

More Articles Like This

Exit mobile version