दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन का था हाथ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः UN सिक्योरिटी काउंसिल की एक नई रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद को कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. पाकिस्तानी आतंकी संगठन का नाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके से जोड़ा गया है. संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का लिंक सामने आया है. यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी ने तैयार की है. यूएन की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम (Analytical Support and Sanctions Monitoring Team) ने जानकारी देते हुए कहा कि रेड फोर्ट के पास हुए हमले से आतंकी संगठन जैश का लिंक जोड़ा गया.

UN की रिपोर्ट के अनुसार, एक सदस्य देश ने बताया कि जैश ने हमलों की जिम्मेदारी ली. रिपोर्ट ने सीमा पार आतंकवाद पर फिर सवाल खड़े किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं की अलग विंग बनाने का ऐलान किया. नई विंग का नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया. UN लिस्ट में यह विंग शामिल नहीं, लेकिन आतंकी गतिविधियों को समर्थन करने का आरोप इस संगठन पर लगता है.

अब भी सक्रिय है जैश-ए-मोहम्मद 

 हालांकि, सदस्य देशों में इस पर मतभेद है. एक देश का दावा है कि जैश अब भी सक्रिय है. दूसरे देश ने कहा कि जैश अब  “निष्क्रिय” हो चुका है.  पाकिस्तान पहले भी कह चुका है, जैश और लश्कर पर प्रतिबंध के बाद वे सक्रिय नहीं है. रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया है. अप्रैल 2025 पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी. हमला The Resistance Front ने किया था, जिसे लश्कर का प्रॉक्सी माना जाता है. 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्ध मारे गए थे. मई में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. मालूम हो कि 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में रेड फोर्ट के पास हमला हुआ था. इस हमले में 15 लोगों की मौत का दावा किया गया था.

Latest News

Bashir Badra Death: उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

Bashir Badra Death: प्रसिद्ध उर्दू शायर, आधुनिक ग़ज़ल के उस्ताद और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र का बुधवार...

More Articles Like This

Exit mobile version