Delhi: ठंड से राहत के लिए जलाई थी अंगीठी, गहरी नींद में सो गई चार जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः ठंड से राहत के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई. दम घुटने से दंपति और दो बच्चों की मौत हो गई. मन को झंकझोर देने वाली यह घटना देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में हुई. बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है.

पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.  खिड़की तोड़कर एक व्यक्ति मकान में दाखिल हुआ और दरवाजा खोला. शुरुआती जांच में रात में अंगीठी जला कर सोने की बात सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से मौत हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई मौत
इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी (बाहरी उत्तर) बी भरत रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई है. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. अंगीठी के नमूने एकत्र किए गए हैं. संदेह है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है. हर पहलू से जांच की जा रही है.

लोगों में हो रही घटना की चर्चा
उधर, इस हृदय विदारक घटना की लोगों में चर्चा हो रही है. लोग दुख मन से यह बातें कर रहे हैं कि सर्दी से राहत के लिए जलाई गई अंगीठी इस परिवार के लिए काल बन गई. चार जिंदगियां मौत की गहरी नींद में सो गई.

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version