Delhi: डिवाइडर से टकराने के बाद डीटीसी की बस से भिड़ी वैन, तीन की मौत, कई घायल

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां ज्योति नगर में एक मारुति वैन सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी तरफ जा गिरी, जहां सामने से आ रही डीटीसी बस से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना थाना क्षेत्र में पड़ने वाले लोनी गोल चक्कर के पास फ्लाईओवर के ऊपर की बताई जा रही है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया गया है कि वैन में कुल 11 लोग सवार थे. सभी घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का उपचार चल रहा है.

Latest News

Sensex opening Bell: मजबूती के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Sensex opening Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला. सेंसेक्स 242.54 अंक या...

More Articles Like This

Exit mobile version