कोटा में आफत की बारिश, अचानक नदीं में आया उफान, पांच लोग तेज बहाव में बह गए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kota Rain: राजस्थान के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश आफत बनकर बरस रही है. बारिश के इस आफत के बीच कोटा जिले के निमोदा हरिजी गांव से हैराने करने वाली खबर सामने आई है. चंबल नदी में अचानक आए तेज उफान के कारण माता के मंदिर के पास पिकनिक मनाने गए पांच लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है.

चौथ माता मंदिर के स्थान पर पिकनिक मनाने गए थे लोग

जानकारी के मुताबिक, निमोदा हरिजी गांव निवासी बंशीलाल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पांचूलाल, रमेश, आशु, संजय, देवकीनंदन और धर्मराज के साथ निमोदा हरिजी चौथ माता मंदिर के स्थान पर पिकनिक मनाने गए थे. इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी पानी के तेज बहाव में फंस गए. बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक सभी एक-दूसरे को पकड़े चट्टानों पर खड़े रहे.

तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पानी का बहाव तेज होने पर पांचूलाल, रमेश, संजय, आशु, देवकीनंदन और धर्मराज पानी के बहाव में बह गए, जबकि बंशीलाल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन अनिल चौधरी, तहसीलदार प्रीतम कुमारी, विकास अधिकारी डॉ. भानु मौली मौर्य, बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर, एडिशनल एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, पानी में बहे सभी पांच लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version