Doda: पुलिसकर्मी से AK-74 राइफल लेकर भागा था शख्स, SOG ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Doda: एसओजी टीम के हाथ सफलता लगी है. उसने जम्मू संभाग के जिला डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को बुधवार को जंगली इलाके में घेराबंदी कर दबोच लिया. एसओजी के जवानों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. उसके पास से राइफल भी जब्त कर ली गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

एसपीओ को चकमा देकर गाड़ी सहित एक-47 लेकर भागा था मोहम्मद रफी
जानकारी के मुताबिक, डोडा के भद्रवाह तहसील के त्रोन क्षेत्र में मंगलवार को मोहम्मद रफी एक एसपीओ को चकमा देकर उसकी गाड़ी और उसमें रखी एक-47 राइफल लेकर भाग निकला था. एसपीओ द्वारा शोर मचाया गया, लेकिन मोहम्मद रफी भागने में सफल हो गया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया.

तलाशी अभियान के दौरान जंगल में एसओजी ने दबोचा
तलाशी अभियान के दौरान गाड़ी बरामद कर ली गई, लेकिन मोहम्मद रफी बंदूक के साथ जंगली इलाके में जा छिपा. मंगलवार की देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा. बुधवार की सुबह की किरणों के साथ ही एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी बीच एसओजी के जवानों ने मोहम्मद रफी को घेराबंदी कर धर दबोचा. उसके राइफल लेकर भागने के पीछे क्या मकसद था, पुलिस इस संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Rose Day 2026: रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना काफी नहीं, इन संदेशों को भेजकर कहें अपने दिल की बात

Rose Day 2026: आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. दुनियाभर में 7 से...

More Articles Like This

Exit mobile version