पटना में डबल मर्डर: दो युवकों को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बाइक सवार दो युवकों की हत्याकर दी. यह हादसा राजधानी पटना से 50 किलोमीटर दूर पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम के मंझौली सिंघाड़ा मार्ग पर हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की मृतकों पर पड़ी नजर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह मझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान लोगों की नजर सड़क किनारे गिरी एक अपाचे बाइक पर पड़ी. लोग पास गए तो देखा कि बाइक के कुछ दूरी पर दो युवकों का शव पड़ा हुआ है, जो खून से लथपथ है. दोनों को गोली मारी गई थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कुछ ही देर में यह खबर चारों तरफ फैल गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 को दिया. कुछ ही देर में बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना पटना FSL टीम को दी.

मौके से मिले 9 से 10 कारतूस के खोखे

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने कारतूस का कई खोखा बरामद किया. संभावना है कि दोनों युवक की हत्या देर रात गोली मारकर की गई है. घटनास्थल से 9 से 10 की संख्या में गोली का खोखा बरामद किया गया है, घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

EPFO New Rule: अब आपकी अनुमति के बिना नहीं कटेगा 1,800 रुपये से ज्यादा PF, बढ़ सकती है इन-हैंड सैलरी

EPFO ने प्रोविडेंट फंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब 15,000 रुपये की वैधानिक वेतन सीमा से ऊपर PF योगदान कर्मचारी की इच्छा पर निर्भर करेगा. इससे कई कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी बढ़ सकती है.

More Articles Like This