दुमका: घर में मिला पति-पत्नी और दो बच्चों का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दुमका: झारखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रविवार की सुबह एक मकान में चार लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी हैं.

थाना प्रभारी ताराचंद ने कहा…

यह सनसनीखेज घटना दुमका जिले के हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है. यहां के बरदाही गांव में एक साथ चार लोगों का शव घर में मिला. हंसडीहा पुलिस थाने के प्रभारी ताराचंद ने कहा, “हमने घर से चार शव बरामद किए हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का कथित तौर पर गला घोंट दिया और फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.”

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वीरेंद्र मांझी (30 वर्ष), उनकी पत्नी आरती कुमारी (26), उनकी बेटी रूही कुमारी (4) और बेटे विराज कुमार (2 वर्ष) के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के कारणों के जांच की जा रही है.

Latest News

परिवार वालों को भी नहीं पता होनी चाहिए ये बाते, बर्बाद हो सकता है सुकून और खुशहाल जीवन

Chanakya Niti For Happy Life: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक...

More Articles Like This

Exit mobile version