Dumka: अज्ञात वाहन ले उड़ा बाइक सवार दो युवकों की जिंदगी

दुमकाः दुमका से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मसालिया थाना क्षेत्र के गोल बंधा गांव के निकट सुबह करीब 8 बजे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई.

शरीर से अलग हुआ युवक का एक पैर
दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि दो युवकों का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. ग्रामीण से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए शवों को कब्जे में ले लिया. हादसे का शिकार हुए एक युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया था. यह देख लोगों का कलेजा कांप गया.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
इस संबंध में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा का कहना है कि अभी तक मृतक युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. बाइक के नंबर से पता चल रहा है कि शायद दोनों देवघर के रहने वाले थे.

आसपास के चौकीदारों को भी युवकों की पहचान कराने के लिए गांव भेजा गया है. पहचान के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए हुए था. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version