Jammu-Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों के हाथ लगा आतंकियों का ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान के दौरान पुंछ में सुरक्षाबलों के हाथ आतंकियों का ठिकाना लगा है. इस ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के कस्बलारी गांव में आतंकियों का छिपा हुआ ठिकाना पकड़ा. वहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए. इस दौरान एक 4.5 किलो का आईईडी, एक छोटा आईईडी, दो चीनी ग्रेनेड, 9 मिमी पिस्टल के साथ दो राउंड और 7.62 मिमी के 22 गोलियां और एक काला बैग जब्त किया गया.

इस बरामदगी की पुष्टि करते हुए पुंछ के एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाया गया. आगे की भी यह अभियान जारी रहेगा.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version