अफगानिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में फैली दहशत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काबुलः शनिवार को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी के बीच दहशत फैल गई. जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप 120 किमी की दूरी पर आया.

अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस भूकंप के कारण किसी भी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है. मालूम हो कि इससे पहले 19 मई को अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो पिछले चार दिनों में देश में आने वाला लगातार चौथा भूकंप था. NCS के मुताबिक, अफगानिस्तान में भूकंप 08:54 बजे (भारतीय मानक समय) 140 किलोमीटर की गहराई पर आया.

Latest News

ईरान में ‘राष्ट्रीय एकता और एकजुटता सप्ताह’ घोषित, उपराष्ट्रपति मोहम्मद-रेजा आरिफ ने किया ऐलान

Week of National Unity: ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद-रेजा आरिफ ने कहा कि प्रशासन ने अगले सप्ताह को 'ईरान...

More Articles Like This

Exit mobile version