Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी पनामा की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panama Earthquake: शक्तिशाली भूकंप के झटकों से पनामा की धरती कांप उठी. दक्षिणी पनामा में 7.7 और 6.6 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स आए. इससे लोगों में हड़कंप मच गया. लोग घरों से बाहर निकल पड़े. कई इमारतों को नुकसान होने की खबर है.  USGS के अनुसार, पहला और अधिक शक्तिशाली भूकंप हेर्रेरा प्रांत में पितालोसा अरिबा के दुर्गम इलाके से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आया. इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई. भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है.

भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी आए. इनमें 5.8, 5.5 और 5.2 तीव्रता के झटके शामिल थे. पनामा विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञानियों ने 45 से अधिक आफ्टरशॉक दर्ज किए. हलांकि, इनमें से कई भूकंप के झटके इतने कमजोर थे कि लोगों को महसूस नहीं हुए.

झटकों से कई इमारतों को नुकसान 

भूकंप के इन झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है. सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं. हालांकि, अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा कि अधिकारियों को अब तक किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है. भूकंप के बाद कई इलाकों में दहशत फैल गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है.

Latest News

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन में भीषण हवाई हमला, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में हुए भीषण रूसी...

More Articles Like This