Earthquake: भूकंप से कांपी बांग्लादेश की धरती, भारत के भी कई राज्यों में झटके

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: रविवार को बांग्लादेश में भूकंप झटकों से धरती कांप उठी. 4.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, हालांकि यह भारत की सीमा के बिल्कुल पास था. वहीं इस भूकंप की वजह से भारत के भी कई राज्यों की धरती डोल गई.

इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेघालय में देखने को मिला. हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश से लगती मेघालय की सीमा के पास भारतीय समयानुसार सुबह 11.49 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

उन्होंने कहा कि मेघालय में किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. मेघायल के अलावा त्रिपुरा, असम और मिजोरम के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया.

Latest News

इनकम टैक्स के सभी फॉर्म बदलेंगे! नए ड्राफ्ट नियम जारी, फाइलिंग होगी आसान

इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स नियमों का नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें टैक्स से जुड़े कई फॉर्म्स की नंबरिंग बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स, टैक्स एक्सपर्ट्स और संस्थानों के लिए फाइलिंग प्रक्रिया को सरल और डिजिटल रूप से अधिक सक्षम बनाना है.

More Articles Like This