Earthquake: भारत के इन राज्यों में भूकंप से डोली धरती, जाने कितनी थी तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: रविवार की सुबह मेघालय और राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में डर व्याप्त हो गया. हालांकि, इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई. भूकंप सुबह करीब 7:56 बजे आया और इसका केंद्र नॉर्थ गारो हिल्स में था. इस भूकंप में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर मेघालय में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई करीब 10 किमी थी. बीते कुछ महीनों में भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके आए दिन महसूस किए जा रहे हैं.

उधर, राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई. एनसीएस के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 9:30 बजे आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

Latest News

अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 8.7% घटकर 483 करोड़ रुपए रहा पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का मुनाफा

देश की प्रमुख आईटी कंपनी Persistent Systems ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा 8.7% घटकर 483 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेशन से आय में बढ़ोतरी हुई. साथ ही रिकॉर्ड 1.15 अरब डॉलर की TCV हासिल की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version