Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली महाराष्ट्र के हिंगोली की धरती, कुछ घरों में आई दरारें

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hingoli Earthquake: भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र की धरती डगमगा गई. शनिवार की सुबह मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. पड़ोस में नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए.

अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के किसी भी तत्काल नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है. हिंगोली के कलेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव में कुछ घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें आ गई हैं.

4.7 रही भूकंप की तीव्रता

नांदेड़ जिले के अधिकारियों ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीडिंग का हवाला दिया, जिसमें भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी. इस भूकंप को सुबह 8:45 बजे रिकॉर्ड किया गया था. उन्होंने आगे बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित रहा.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी शहर नांदेड़ और ग्रामीण इलाकों अर्धापुर, हदगांव और हिमायतनगर तालुकों और परभणी जिले के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, प्रभावित जिलों में से किसी से भी अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं.

हिंगोली के कलेक्टर ने कहा…

हिंगोली के कलेक्टर राहुल गुप्ता ने कहा, “मुझे हिंगोली जिले के पांगरा शिंदे गांव में घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें पड़ने की तस्वीरें मिली हैं. हमारी टीमें हालात का जायजा लेने और नुकसान की सही जानकारी जुटाने के लिए मौके पर जा रही हैं.” स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. एहतियात के तौर पर नांदेड़ और परभणी में आपातकालीन राहत टीमों को तैयार रखा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This