Indonesia Earthquake: शनिवार को तड़के इंडोनेशिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप में कई ईमारते गिर गई. कई लोगों की जान चली गई. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था. भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी.
प्रारंभिक भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो और तेज आफ्टरशॉक महसूस किए गए. इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने भूकंप की वजह से सुनामी लहरें उत्पन्न होने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है.
शुरुआती झटके के बाद उसी क्षेत्र में कई तेज झटके लगे, जिनमें से एक की तीव्रता 6.1 थी. अस्पताल ग्राहक सेवा अधिकारी लुकास लोटार ने एएफपी को बताया कि अचानक यह हिलने लगा और मैं घबरा गए. भूकंप में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने एएफपी को बताया कि मरीज भी अस्पताल से भाग गए, झटका बहुत बड़ा था. मैंने देखा कि कुछ दीवारों में दरारें आ गई थीं.