Earthquake: भूकंप से कांपी महाराष्ट्र की धरती, कई घरों में आई दरारें, भयवश लोग घरों से बाहर निकले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Earthquake: भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र की धरती कांप उठी. नासिक में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इससे जिले के कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं. भयवश तमाम लोग घर से बाहर निकल गए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का झटके महसूस किए गए.

कहां था भूकंप का केंद्र?

अधिकारियों के अनुसार, भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई.

जिले के नासिक शहर, सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

क्या कहा जिला प्रशासन ने?

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तालुका के भादर और दिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं. अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं कोई नुकसान नहीं मिला.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version