Earthquake: भूकंप से कांपी भारत के इन दो प्रदेशों की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake news: इन दिनों भारत सहित दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों से धरती हिलने की घटनाएं सामने आ रही है. बीते कुछ दिनों से भारत में राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों या प्रदेशों में भूकंप की घटनाएं हुई हैं. इसी क्रम में अब भारत के दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी.

जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी किए गए अपडेट के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके आए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मारी गई है. भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धरती से 10 किलोमीटर भीतर रहा.

अरुणाचल में भूकंप से कांपी धरती

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को देर रात भूकंप को झटकों से धरती कांप गई. ये भूकंप 10 बजकर 59 मिनट पर आया. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है. रविवार रात को आए इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में धरती से 5 किलोमीटर भीतर में रहा.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This