Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी भारत के पड़ोसी देश की धरती

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake News: रविवार को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 06:33:39 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 36.26 उत्तरी अक्षांश और 69.74 पूर्वी देशांतर पर, 135 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

नेपाल में भूकंप से दो बार कांपी धरती

इससे पहले पश्चिम नेपाल में गुरुवार देर रात कम तीव्रता के दो भूकंप झटकों से धरती कांप गई. कंप निगरानी केंद्र के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात एक बज कर 48 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र बैताडी जिले के खलंगा में था. भूकंप के बाद रात दो बजे (स्थानीय समयानुसार) 3.7 तीव्रता का दूसरा झटका आया. लगातार दो झटकों के बाद स्थानीय निवासी घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. पड़ोसी दारचुला, बझांग और दादेलधुरा जिलों में भी झटके महसूस किए गए.

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This