Earthquake: 24 घंटे में भूकंप के झटकों से दो बार कांपी इस देश की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस में 24 घंटे में भूकंप के झटकों से दो बार धरती कांप उठी. फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (Phivolcs) के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में बुधवार के बाद अब गुरूवार को तड़के भी 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है. भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग गहरी नींद से जग गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:41 बजे 10 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र बालुट द्वीप के तट से 99 किमी दक्षिण-पश्चिम में था. मालूम हो कि बुधवार के बाद से यह इस तरह का दूसरा भूकंप है.

इससे पहले बुधवार को फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया था कि दावाओ ऑक्सीडेंटल प्रांत में समुद्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था.।संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:14 बजे 13 किमी की गहराई पर आया.संस्थान ने कहा कि भूकंप से फिलीपींस को सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

मालूम हो कि दक्षिण-पूर्व एशिया में द्वीपों का देश फिलीपींस अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता रहता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली तीव्र भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधि वाले विशाल घोड़े की नाल के आकार के क्षेत्र, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है पर स्थित है.

हाल के ये भूकंप 8 जून को आए उस विनाशकारी भूकंप के बाद आए हैं. जिसके कारण इमारतें ढह गईं, भूस्खलन हुआ और पास के मिंडानाओ द्वीप पर कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई. उस भूकंप ने कोटाबाटो ट्रेंच को विस्थापित कर दिया और समुद्र तल को दो मीटर (6.6 फीट) तक ऊपर उठा दिया जिससे कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) को नुकसान पहुंचा.

Latest News

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आज महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में...

More Articles Like This

Exit mobile version