Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी तिब्बत की घरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तिब्बत: शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से तिब्बत की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में शोर-शराबा के बीच हड़कंप मच गया. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसकी जानकारी NCS ने X पर पोस्ट कर दी है.

मणिपुर में भी भूकंप से कांपी धरती

इससे पहले मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र कामजोंग, मणिपुर में था.

मालूम हो कि उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं. इसका एक कारण ये है कि उथले भूकंपों से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन में अधिक कंपन होता है और इमारतों को अधिक क्षति पहुंचती है और अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना रहती है. तिब्बती पठार विवर्तनिक प्लेटों के टकराव के कारण अपनी भूकंपीय गतिविधि के लिए जाना जाता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version