ED Raid: बिहार में दो बड़े बालू कारोबारियों के ठिकानों पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ara News: शनिवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर छापामारी शुरू की है. कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां गांव स्थित आवास पर सुबह 6 बजे से ईडी की छापामारी चल रही है.
यह कार्रवाई बालू से जुड़े कारोबार औरमनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मानी जा रही है.

पुंज सिंह का कारोबार बिहार के अलावा झारखंड के धनबाद तक फैला हुआ है. बिहार में एक सप्ताह के अंदर ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

इसके अलावा आरा शहर के आनंद नगर मोहल्ला स्थित एक दूसरे बड़े कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर भी सुबह से छापेमारी चलने की सूचना मिल रही है. विधि व्यवस्था को लेकर केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों को लगाया गया है.

कोईलवर के धनडीहा गांव स्थित कारोबारी के आवास में दस जवानों सहित चार अफसरों की टीम छापेमारी कर रही है. आरा के आनंद नगर स्थित आलीशान मकान में भी छह सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version