ED Raid: आप राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर छापेमारी की है. हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया है. ईडी की टीम ने आप राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के यहां बुधवार को रेड की है.

अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं

ईडी की टीम ने 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. सांसद और उसके बेटे के ठिकानों पर ईडी की टीम ने गुरुग्राम और पंजाब में छापेमारी की है. अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, इसमें फंड से रिलेटेड कुछ गड़बड़ी मिली हैं.

जालंधर स्थित यूनिवर्सिटी में भी रेड

इसी को लेकर घर, फार्म हाउस में ED की रेड चल रही है. ईडी की टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी पहुंची हुई है. वहां भी छापेमारी चल रही है.

ईडी की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघनों की जांच के चलते की गई है. बुधवार को तड़के से ही ईडी की छापेमारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की टीम ने लोकल पुलिस से कोई सहायता नहीं मांगी है.

राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को सौंपा गया पद

मालूम हो कि 61 वर्षीय मित्तल एक व्यवसायी और शिक्षाविद हैं, जो लवली ग्रुप के प्रमुख हैं. हाल ही में उन्हें राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया है. पार्टी ने अशोक मित्तल को राघव चड्ढा की जगह पर ये पद सौंपा है.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version