ED Raids: डिजिटल अरेस्ट करने वालों पर ED का एक्शन, दिल्ली, नोएडा सहित 11 जगहों पर छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुलिस या जांच अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को ईडी ने नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून सहित देशभर में 11 जगहों पर छापेमारी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिय या जांच अधिकारी बताते थे. आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने की धमकी देकर ठगी करते थे. बताया गया है कि सीबीआई और पुलिस की दर्ज एफआईआर पर जांच शुरू की गई है.

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि जांच अधिकारी और पुलिस के अलावा ठग कई तरीकों का उपयोग करते थे. इसमें वह खुद को मल्टी नेशनल कंपनी का एजेंट भी बताते थे. धोखेबाज ठगी के लिए खुद को माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के तकनीकी सहायता सेवा एजेंट बताते थे.

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की ठगी का जाल केवल भारत तक सीमित नहीं था. इनकी पहुंच विदेश तक में थी. पुलिस बनकर कई बार इन्होंने विदेशी नागरिकों को भी ठगा है. ईडी मामले में अभी जांच कर रही है. जांच में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version