चीन-पाकिस्तांन को लगा झटका, भारत के साथ रिश्ते पर बांग्लादेश के राजदूत का बड़ा बयान

India-Bangladesh : बांग्‍लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार आने के बाद वहां के हालात बिगड़ गए. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी बांग्लादेश में विद्रोह देखने को मिला. ऐसे में पाकिस्तान और चीन को यूनुस सरकार से काफी उम्मीद थी, लेकिन अब दोनों के नापाक इरादों पर पानी फिरता दिख रहा है. क्‍योंकि बांग्लादेश का कहना है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल कभी भी भारत के खिलाफ नहीं होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने भारत को बड़ा बयान दिया है.

भारत के साथ दशकों पुराना रिश्‍ता

इस मामले को लेकर उनका कहना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच काफी काफी पुराना संबंध रहा है जो कि दशकों से चलता आ रहा है उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ये रिश्‍ता विश्वास, साझा आर्थिक हितों और सांस्कृतिक संबंधों पर बना है. ऐसे में यह कहना गलत होगा कि दोनों देशों के संबंधों को किसी तरह का खतरा है. इस दौरान हमीदुल्लाह के इस बयान से चीन और पाकिस्तान को गहरा झटका लग सकता है.

भारत के करीब पहुंचना चाहता थ चीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में यूनुस सरकार बनने के बाद चीन ने करीबी बढ़ानी चाही थी. ऐसे में बांग्‍लादेश के जरिए अपना जाल बिछाकर वह भारत के करीब पहुंचना चाहता है. दूसरी तरफ भारत को किसी भी प्रकार का नुकसान देखकर पाकिस्तान भी खुश होता है. लेकिन बता दें कि हमीदुल्लाह के बयान के बाद दोनों देशों के पूरे प्‍लान पर पानी फिर गया. बता दें कि उन्होंने इस धारणा को खारिज कर दिया कि बांग्लादेश का पाकिस्तान या चीन के साथ व्यवहार वैचरिक बदलाव का संकेत है.

चीन के साथ रिश्ते पर बोले हमीदुल्लाह

जानकारी के मुताबिक, चीन के साथ बांग्लादेश के रिश्ते पर रियाज हमीदुल्लाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन और बांग्लादेश का रिश्ता आर्थिक कारणों से है. क्‍योंकि आर्थिक रिश्‍ते की जरूरत है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से दोनों अलग हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश आयात पर निर्भर रहने वाला देश है. लिहाजा बांग्लादेश इसी हिसाब से फैसला लेता है.

हिंसा पर हमीदुल्लाह ने दी प्रतिक्रिया

ऐसे में रियाज का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की कुछ ही घटनाएं हुई हैं और इस तरह से हम पूरे बांग्लादेश को परिभाषित नहीं कर सकते. बांग्लादेश में 30 हजार से ज्यादा पूजा मंडप हैं, लेकिन तोड़फोड़ कुछ ही जगहों पर हुई थी.

इसे भी पढ़ें :- पीएम मोदी आज करेंगे कर्तव्य भवन का उद्घाटन, एक ही छत के नीचे होंगे गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version