बलूचिस्तान में मुठभेड़ः पाकिस्तानी सेना ने 7 लड़ाकों को किया ढेर, मेजर सहित 5 सैनिकों की भी मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान की बड़ी खबर सामने आई है. बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना ने एक बड़े संयुक्त अभियान में सात लड़ाकों को ढेर करने का दावा किया है. हालांकि, इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर सहित पांच सैनिकों की भी जान चली गई. पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बुधवार देर रात बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

आईएसपीआर के मुताबिक

आईएसपीआर के मुताबिक, बलूचिस्तान के बरखान जिले के मार्कहम के नोशाम इलाके में पाकिस्तान सेना और बलूचिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स ने संयुक्त क्लीन-अप ऑपरेशन चलाया. खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई.

सेना के बयान के अनुसार

सेना के बयान के अनुसार, इस अभियान के दौरान सात लड़ाके मारे गए. हालांकि, इस दौरान एक फील्ड ऑफिसर यानी मेजर सहित पांच सैनिकों की भी मौत हो गई. मारे गए सैनिकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है.

कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया. इस दौरान लड़ाकों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किए जाने का दावा किया गया है. सेना ने कहा कि इलाके में अन्य लड़ाकों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version