दंतेवाड़ा में मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली को किया ढेर, इंसास रायफल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दंतेवाड़ा: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच छत्तीसगढ़ में बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है. मुठभेड़ स्थल से महिला नक्सली के शव सहति एक इंसास रायफल, विस्फोटक और दैनिक वस्तुएं बरामद की गई हैं. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है. जवानों के अभियान से लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

माओवादी विरोधी अभियान पर निलकी थी सुरक्षाबलों की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी. इस अभियान के दौरान आज सुबह नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है.

सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को किया था ढेर

मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है. फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है. मालूम हो कि इससे पहले एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया था.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version