गुरुग्राम में मुठभेड़ः दीपक नांदल गैंग का शूटर ढेर, साथी घायल, मैनेजर के घर बरसाई थीं गोलियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gurugram Encounter: गुरुग्राम से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. इस मुठभेड़ में सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को गुरुग्राम पुलिस ने मार गिराया है, जबकि गोली लगने से उसका साथी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. दोनों शूटर दीपक नांदल गैंग के बताए गए हैं.

शूटरों पर पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 9 बजे बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास जंगल क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई. दोनों को एक-एक गोली लगी. बरामदगी के दौरान आरोपितों ने हथियार निकालकर पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की. शूटरों ने करीब आठ राउंड गोली चलाया.

फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपियों द्वारा फायरिंग में एक पुलिसकर्मी नवीन कुमार को गोली लगी है. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था और इन्हें सोमवार की सुबह हथियार बरामदगी के लिए लेकर बंधवाडी के पास पहुंची थी.

मालूम हो कि कन्हई गांव में रहने वाले सौरभ यादव राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के रूप में काम करते हैं. 2 मई की रात उनके घर के बाहर दो शूटरों ने चार राउंड फायरिंग की थी. इसमें दो गोलियां बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही के हाथ और पैर को छूकर निकल गई थी.

मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में सेक्टर-40, 17 और 39 क्राइम ब्रांच की टीमों ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें दो शूटर गुरशेर सिंह और जसपाल को पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था. दोनों नौने गांव के रहने वाले थे.

घायल दूसरे बदमाश ने अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस टीम सोमवार सुबह इन दोनों को बंधवाड़ी के पास हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी. यहां पुलिस पर फायरिंग करते हुए दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. एक गोली गुरुशेर सिंह की पीठ पर लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं, उसका साथी घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस बदमाश के शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन फीस, पात्रता, सैलरी समेत पूरी डिटेल यहां चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10वीं पास और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

More Articles Like This