तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पूर्णियाः सोमवार की देर पूर्व उप मुख्यममंत्री तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी का दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां एस्कॉर्ट वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 8 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं. यह दुर्घटना बिलौरी पैनोरमा हाइट के समीप हुई.

बताया गया है कि एस्कॉर्ट में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में जा रहे कार से टकरा गया. इसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं.

सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि जिस कार के साथ एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर हुई, वह कटिहार की तरफ से आ रही थी. फिलहाल, इस मामले में तेजस्वी यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान समझौते की खबर से धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

अमेरिका-ईरान समझौते की खबर के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जिससे भारत जैसे बड़े आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version