Excise Policy Case: के. कविता को झटका, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः बीआरएस नेता के. कविता को झटका लगा है. दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के. कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज (सोमवार) को आबकारी नीति से जुड़े ईडी और सीबीआई मामलों में के. कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया. वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

दिल्ली शराब नीति में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता के अलावा, ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही कई शराब व्यवसायियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मालूम हो कि शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद 9 अप्रैल को, दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल से रिहाई को लेकर अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी और लोकसभा चुनावों के बीच राजनीतिक प्रतिशोध के उनके तर्क को खारिज कर दिया.

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को कहा था कि वह लोकसभा चुनावों के कारण अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 7 मई को सुनवाई पर विचार कर सकता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This