विशाखापट्टनम के फार्मा लैब के रिएक्टर में धमाका, दो लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

अच्चुतपुरमः विशाखापट्टनम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम एसईजेड में साहिती फार्मा इकाई के रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हुआ है. इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है. धमाके के बाद आग लग गई है, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद है.

आग बुझाने का काम जारी
जानकारी के अनुसार, धमाके की वजह से कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. पुलिस ने जानकारी दी कि इस विस्फोट की जद में आकर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. पुलिस ने आगे जानकारी दी कि आग को बुझाने और वहां एकत्र भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर जाही है, ताकि वे दुर्घटनास्थल की ओर न बढ़ें.

चार लोग गंभीर रूप से झुलसे
परवाड़ा के डीएसपी केवी सत्यनारायण ने पीटीआई-भाषा को बताया,”अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की मौत हुई है, लेकिन चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.” केवी सत्यनारायण ने आगे जानकारी दी कि घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, उनका उपचार एनटीआर सरकारी अस्पताल में हो रहा है.

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version