Shocking News: जब द्वार पर आई बारात, नौ दो ग्यारह हुआ दुल्हन का पूरा परिवार; जानिए पूरा मामला

Ajab Gajab Interesting News: आपने कई ऐसे शादियों के बारे में सुना होगा जिसमें दुल्हन भाग गई हो या दुल्हा भाग गया हो. लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा से विवाह का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां शादी के दिन दुल्हा गाजे-बाजे के साथ अपनी बारात लेकर जब दुल्हन के घर पहुंचा तो पूरे बाराती दंग रह गए, क्योंकि दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद दुल्हा पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

जानिए मामला
दरअसल, इंदौर के बेटमा निवासी दीपक पिता मूलचंद परमार की शादी खंडवा के पूजा नाम की लड़की से फिक्स हुई थी. शादी 23 जून को होनी थी. बताया जा रहा है कि 11 जून को बसंत नगर में पूजा के घर कपड़े के देने पहुंचे थे. उस दौरान पूजा घर पर नहीं थी. पूजा के पिता राहुल ने बताया कि वह अपने मामा के घर गई है. जिसके बाद दुल्हा करीब 10 हजार रुपये का जोड़ा देकर वापस चला गया.

शादी के तय तिथि के अनुसार दुल्हा जब दुल्हन के घर खंडवा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ मिला था. जब स्थानीय लोगों से इसके बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह मकान खाली करके चले गए हैं. जिसके बाद दुल्हे को धोखाधड़ी का एहसास हुआ. अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर बारातियों के साथ रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंचा. इस मामले को दूल्हे दीपक की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

दूल्हे ने दुल्हन को दिए थे इतने पैसे
बारात से खाली हाथ लौटे दुल्हे ने पुलिस से बताया कि बताया कि उसने शादी पर 3,00,00 रुपये से अधिक खर्च किए थे. कुल खर्च में 70,000 रुपये शामिल थे जो उन्होंने दुल्हन को हस्तांतरित किए थे और 10,000 रुपये जो उन्होंने कपड़े खरीदने पर खर्च किए थे. घर के मालिक ने पूजा के पिता का पहचान पत्र प्रदान दिया. जिसके आधार पर दुल्हन और उसके घर वालों की खोजबीन जारी है.

ये भी पढ़ेंः Father Become Mother: 3 बच्चों का पिता शादी के 25 साल बाद क्यों बन गया महिला, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version