Explosion near the US Embassy: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ओस्लो: नार्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास तेज धमाका होने की खबर सामने आई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है. नार्वे की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ओस्लो पुलिस का कहना है कि ये धमाका स्थानीय समयानुसार लगभग रात 1 बजे हुआ. फिलहाल, इस धमाके का कारण और इसमें शामिल लोगों का नाम स्पष्ट नहीं है. ये जानकारी सामने आई है कि इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है. पुलिस दूतावास से बातचीत कर रही है.

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दूतावास परिसर के आसपास के इलाके से धुआं उठता हुआ देखा गया. हालांकि, अभी दूतावास की तरफ से इस धमाके को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. घबराए हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके इतने ज़ोरदार थे कि उनके कानों में दर्द होने लगा. मिली जानकारी के अनुसार, रात 9 बजे के ठीक बाद, ओस्लो के मुख्य इलाके में निगरानी ड्रोन चक्कर लगाते हुए देखे गए.

Latest News

RBI New Rules: विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने आसान किए विदेशी पेमेंट के नियम

RBI New Rules: अगर आप विदेश में बैठे क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं या आपकी कंपनी विदेश से...

More Articles Like This