रंगदारी मांगने का मामला: माफिया अतीक के खास शूटर आबिद प्रधान और फरहान सहित 8 आठ पर मुकदमा

प्रयागराजः धूमनगंज थाने में माफिया अतीक अहमद के करीबी और शूटर आबिद प्रधान व फरहान सहित आठ लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है.हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी ने इन लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है. यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि रंगदारी न मिलने पर वह परिवार सहित खत्म कर देंगे.

मालूम हो कि हरवारा थाना धूमनगंज निवासी मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी प्रॉपर्टी डीलर हैं. उन्होने बुधवार को धूमनगंज थाने में आबिद प्रधान, उसके दो भतीजों के साथ ही अतीक के करीबी रहे फरहान पर आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि आरोपीगण रंगदारी न मिलने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी दे रहे हैं. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मालूम हो कि माफिया अतीक अहमद का सबसे खास शूटर आबिद प्रधान पर डबल मर्डर सहित तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं.

Latest News

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैल विलियम्स का निधन, 91 की उम्र में उन्होंने ली अंतिम सांस

California: मनोरंजन और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद दुःख खबर सामने आई है. हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैल...

More Articles Like This

Exit mobile version