तुर्की में उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हुआ एफ-16 फाइटर जेट, हादसे में पायलट की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अंकारा: मंगलवार की देर रात तुर्की में एक एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. एफ-16 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की पुष्टि तुर्की रक्षा मंत्रालय ने की है, जिसमें पायलट की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बालिकेसिर के 9वें मुख्य जेट बेस कमांड से उड़ान भरने वाला एक एफ-16 विमान उड़ान के महज कुछ मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया.

उड़ान भरने के 6 मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान

जानकारी के मुताबिक, विमान ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार की रात करीब 00:50 बजे उड़ान भरी थी. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि 00:56 बजे से विमान के साथ रेडियो संपर्क और ट्रैकिंग जानकारी टूट गई. तत्काल शुरू की गई खोज और बचाव कार्यवाही के बाद विमान के मलबे तक पहुंचा गया, जहां पुष्टि हुई कि पायलट शहीद हो गए हैं.

बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “बालिकेसिर 9वें मुख्य जेट बेस कमांड के स्क्वाड्रन से संबंधित एक एफ-16 विमान मिशन उड़ान के दौरान 00:50 के आसपास कजा कृमा (क्रैश) हो गया, और हमारे एक पायलट शहीद हो गए. शहीद को अल्लाह की रहमत, परिवार को सब्र और तुर्की राष्ट्र को सांत्वना की दुआ करता हूं.”

जांच के लिए टीम गठित

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विशेष कजा कृम टीम (कमीशन) गठित की गई है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा. बालिकेसिर रिपब्लिकन प्रॉसीक्यूटर ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

यह घटना तुर्की वायु सेना के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि एफ-16 तुर्की की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. घटनास्थल पर सुरक्षा बल, अग्निशमन और स्वास्थ्य टीमें पहुंची. मलबा इस्तांबुल-इज्मीर हाईवे के पास करेसी इलाके में बिखरा हुआ था. तुर्की के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और अन्य अधिकारियों ने शहीद पायलट के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Latest News

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर जरूर करें ये सोलह श्रृंगार, यहां जानिए पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2026: सुहागिन महिलाओं का खास पर्व करवा चौथ का आगाज होने वाला है. इस बार करवा चौथ...

More Articles Like This