Faridabad: रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, खामोश हुई तीन लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Faridabad: फरीदाबाद से हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा भाकरी गांव में हुआ. यहां एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, भाकरी गांव में रसोई गैस सिलेंडर फट गया. धमाका इतना तेज था कि मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी हिल गए. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दादा-दादी और पोते की मौत हो गई है. लोगों से पूछताछ के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

रोज 10,000 कदम चलना जरूरी है या नहीं? जानिए कितनी वॉक है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक माना जाता है. लेकिन रोज कितनी वॉक करनी चाहिए? जानिए 4,000, 7,000 और 10,000 स्टेप्स को लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

More Articles Like This