Faridabad: दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Faridabad: कड़ाके की सर्दी से राहत पाने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं. अंगीठी एक तरफ जहां लोगों को ठंड से कुछ राहत दे रही है, वहीं लोगों की जान भी ले रही है. देश में अंगीठी से दम घुटने से लोगों के मौत की कई घटनाएं हो चुकी है. इसी क्रम में फरीदाबाद में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की जान चली गई.

फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित गली नंबर-10 प्लॉट नंबर-2 में स्थित पांचाल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर सो रहे थे दोनों
बताया जा रह है कि दोनों गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर सो रहे थे. जांच-पड़ताल में प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि अंगीठी से निकली जहरीली गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई है.

पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा. फिलहांल, जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version