अनशनरत किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरियाणाः वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत गुरुवार को गंभीर रूप से बिगड़ गई. किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डल्लेवाल अनशन के 24वें दिन अचानक बेहोश हो गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं. बताया जा रहा है कि वह करीब 10 मिनट तक बेहोश रहे.

24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं किसान नेता डल्लेवाल
डल्लेवाल पिछले 24 दिनों से किसानों की मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं. लंबे समय से बिना भोजन के रहने और शरीर में कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. मौके पर मौजूद अन्य किसान नेताओं और समर्थकों ने तत्काल चिकित्सकों को बुलाया.

Latest News

Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हाहाकार, सोने-चांदी की कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This