फतेहपुरः किल्लत के बीच गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, छापेमारी में 24 सिलेंडर बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल भी शुरु हो गया. गैस सिलेंडर के कारोबार से जुड़े लोग इसके किल्लत का फायदा उठाते मनमाने दामों पर इसकी बिक्री कर अपनी जेबे भर रहे हैं. वहीं गैस की कालाबाजी को लेकर पूर्ति विभाग भी गंभीर है. यूपी के फतेहपुर में पूर्ति विभाग ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए कार्रवाई की है.

पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

फतेहपुर जिले के भिटौरा विकास खंड के लालीपुर गांव में पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान एक घर से कुल 24 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 6 भरे हुए और 18 खाली सिलेंडर शामिल हैं. सभी सिलेंडरों की सील खुली पाई गई.

सूचना पर टीम ने की छापेमारी

पूर्ति निरीक्षकों की टीम को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गांव निवासी मोनू पुत्र छेदीलाल के घर पर छापा मारा गया. मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि यहां गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी, लेकिन संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके.

टीम ने सभी सिलेंडरों को लिया कब्जे में

जांच में यह मामला द्रवित पेट्रोलियम गैस विनियमन एवं वितरण आदेश 2000 का उल्लंघन पाया गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध है. टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर शास्त्री इंडेन गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया है.

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ थाना हुसैनगंज में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध गैस सिलेंडर को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जो भी गलत तरीके से इसकी बिक्री करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version