फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच गंभीर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Fatehpur: फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे-2 पर सनगांव पुल के समीप आज भोर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बोलेरो में सवार सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह हादसा सुबह लगभग तीन बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव पुल पर हुआ. बोलेरो वाहन (UP 71 Z 9015) में कुल आठ लोग सवार थे, जो प्रयागराज की ओर से कानपुर जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (NL 01 L 7345) ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई:

1. राजेंद्र (50 वर्ष), पुत्र शिव किशोर
2. भूरा (55 वर्ष), पुत्र शिव किशोर
3. गुधुन बड़े (55 वर्ष), पुत्र हीरालाल

गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों में शामिल हैं:

1. उदयराज (38 वर्ष)
2. मिल्कू (35 वर्ष)
3. गोपी चंद्र (10 वर्ष)
4. पुत्तन (40 वर्ष)
5. मुनेश पटेल (चालक, 40 वर्ष)
घायलों को जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. सभी लोग थाना कल्याणपुर क्षेत्र के ममरेशपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदर तरकेश्वर राय पुलिस आमले के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक गलत दिशा में ट्रक लेकर आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.
(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)
Latest News

करवा चौथः प्राणनाथ के लिए व्रत रखेंगी प्राणप्रिये, चलनी से सजना का दीदार करेंगी सजनी

Karwa Chauth: पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवा चौथ का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version