फतेहपुर: गैंगस्टर पर चला पुलिस का चाबुक, 1.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः अपराधियों के खिलाफ फतेहपुर पुलिस का तेवर काफी तल्ख है. इसी कड़ी में पुलिस ने गैंगेस्टर पर कार्रवाई का चाबुक चलाते हुए उसकी एक करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई की ग्रामीणों में चर्चा हो रही है.

गैंगस्टर राकेश उर्फ मनमोहन सिंह की संपत्ति कुर्क

यूपी के फतेहपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना मलवां क्षेत्र के अंतर्गत गैंगस्टर राकेश उर्फ मनमोहन सिंह, निवासी मीरमऊ, की ₹1,18,84,000/- की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को मुनादी के बीच गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल चार आवासीय प्लाटों को कुर्क किया गया, जो थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौजा सरायमीना में स्थित हैं. सभी प्लाटों का कुल बाजार मूल्य करीब 1.18 करोड़ रुपये है.

 

जब्त की गई संपत्तियों का विवरण

498 वर्ग मीटर आवासीय प्लाट – ₹39.84 लाख

468 वर्ग मीटर आवासीय प्लाट – ₹37.44 लाख

262 वर्ग मीटर आवासीय प्लाट – ₹20.96 लाख

260 वर्ग मीटर आवासीय प्लाट – ₹20.60 लाख

अपराधों का लंबा इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राकेश उर्फ मनमोहन सिंह के खिलाफ 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन मामलों में गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, डकैती, धोखाधड़ी, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. पहला मामला वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This