फतेहपुरः स्कूली वैन ने ली बाइक सवार लेखपाल की जान, लौट रहे थे ट्रेनिंग से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर एक तेज रफ्तार स्कूली वैन ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक बच्चों सहित वैन छोड़कर फरार हो गया. यह हादसा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में गुरुवार को हुआ. पुलिस शव को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है.

तेज रफ्तार स्कूली वैन ने बाइक में मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, लेखपाल अमित फतेहपुर से ट्रेनिंग कर लौट रहे थे. इसी दौरान बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में तेज रफ्तार स्कूटी वैन ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में घायल 30 वर्षीय लेखपाल अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से अमित नाम के एक युवक ट्रामा सेंटर आया था, जिसकी मौत हो चुकी थी.

दुर्घटना के बाद बच्चों को छोड़ फरार हुआ चालक, तलाश में जुटी पुलिस
उधर, दुर्घटना के बाद वैन चालक बच्चों को वाहन में ही छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वैन को कब्जे में लेकर थाने लाई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार चालक की तलाश में जुटी है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This