Fatehpur: फतेहपुर में हादसे का शिकार हुई बारातियों की बस, तीन की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हुआ है. बुधवार सुबह प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बारातियों को लेकर एक बस खड़े ट्रेल से टकरा गई. इस बादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि बस नोएडा जा रही था.

बारातियों को लेकर नोएडा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, जनपद प्रयागराज थाना धूमनगंज के विशुनपुर कालोनी निवासी नरेंद्र के पुत्र मंजीत की बारात लेकर बस जनपद गाजियाबाद के सेक्टर 25 नोएडा जा रही थी. आज भोर में बस कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार के समीप हाईवे किनारे खड़े ट्राले में पीछे से टकरा गई.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये हुए घायल
इस हादसे में प्रयागराज के मुंडेरा निवासी सरोज सिंह (40 वर्ष), शशिकांत के 8 वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ टीटू, आमोद के 12 वर्षीय पुत्री कुमकुम की मौत हो गई. इसके अलावा बिहार जनपद रोहताश थाना गोड़री के जयश्री निवासी रोमन, विजय कुमार, सुजाता कुमारी, बिहार औरंगाबाद की किरन देवी, प्रयागराज के मुंडेरा निवासी पवन मिश्रा, अनूप गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को पीएचसी गोपालगंज व सीएचसी बिंदकी भेजा गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसा भोर में हुआ. तीन लोगों की मौत हुई है. छह लोग गंभीर घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए फतेहपुर व कानपुर भेजा गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version