Fire In Janshatabdi Express: जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कटकः गुरुवार को तड़के भुवनेश्वर से हावड़ा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में कटक स्टेशन पर आग लग गई. ट्रेन के एक कोच में आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ ही स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

आग की जानकारी होते ही यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस भुवनेश्वर स्टेशन से रवाना हुई और कटक स्टेशन पहुंची. कटक पहुंचने पर ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए और एक बोगी के नीचे आग लग गई. ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही एक बोगी में आग लगने की जानकारी हुई. उनमें अफरा-तफरी मच गई. घबराहट और शोर-शराबा के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे. घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंची का गाड़ियो में तुरंत आग पर काबू पा लिया.

रेलवे ने कहा
आग बुझाने के साथ ही फायर सेफ्टी टीम ने ट्रेन की अच्छी तरह से जांच की. रेलवे की तरफ से कहा गया है कि आग को बुझाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया. इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है. ट्रेन को भी कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है. ब्रेक बाइंडिंग की की वजह से यह घटना हुई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार का दिन इन राशियों के लिए लाएगा शुभ परिणाम, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version