परफ्यूम फैक्‍ट्री में आग: अब तक 4 लोगों की मौत, 33 घायल, कई का सुराग नहीं

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baddi Factory Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बरोटीवाला में परफ्यूम बनाने वाली फैक्‍ट्री में आग की घटना के बाद लोगों के मौत के सिलसिला जारी है. आग की जद में आने से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि वहीं 33 से ज्‍यादा घायल हुए हैं. घायलों का उपचार बद्दी अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि अभी भी 10 से ज्‍यादा लोग लापता हैं. फैक्‍ट्री में आग लगने के दौरान 60 लोग मौजूद थे, जिसमें से 40 लोगों का बचाव किया जा चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक, उद्योग परिसर के अंदर मिसिंग कर्मियों में सभी महिलाएं व लड़कियां हैं.

लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से निकाला गया
आग लगने की दुर्घटना के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों ने सीढ़ियों से बाहर निकाला गया. कुछ लोग गेट छोड़ दीवार फांदकर बाहर निकलकर आए. कई लोग छत से कूद गए, जिससे वह घायल हो गए. घटना के बाद बरोटीवाला के अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस राम कुमार, सहित अन्य अधिकारी व नेता कल पहुंचे थे. वहीं इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि कल सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल जाएंगे.

Latest News

जलवायु परिवर्तन से अरब देशों में भोजन-पानी का संकट, एक्सपर्ट ने जारी की चेतावनी

Climate change Arab world:  जलवायु परिवर्तन दुनिया में एक बड़े खतरे की घंटी बजा रहा है. इस दौरान पूरे...

More Articles Like This