नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ का कहर, सिक्किम में 32 की मौत, मणिपुर में 3300 घर तबाह, 14 लोगों की बचाई गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट में बारिश से तबाही मची हुई है. बारिश से कई राज्यों में लोग जबरदस्त रूप से प्रभावित हुए है. वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ की वजह से 19 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है.

अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं.

इन जिलों में बारिश से हाल बेहाल

सेनापति जिले के साथ-साथ इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्क्म, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं.

वहीं, सिक्किम में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है 32 लोगों की मौत हो गई है. लाचुंग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्यात्सो लाचुंगपा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जमीनी स्तर पर निकासी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.

अरुणाचल में IAF ने संभाला मोर्चा

अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो इस राज्य में सेना ने अब 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आज एक महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान सफलतापूर्वक चलाया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को बचाया गया.

गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य प्रशासनों के तत्काल अनुरोध के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया. भीषण बाढ़ के कारण फंसे हुए व्यक्तियों को आईएएफ के एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. सेप्पा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ की वजह से सात लोगों की मौत हो गई.

राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में बातचीत करते हुए हालात की जानकारी ली है.

जाने क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम  विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह, 6 जून तक के लिए अरुणाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है 6 जून तक भारी बारिश होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version