सीमा हैदर मामले में पहली बार CM योगी ने दी प्रतिक्र‍िया, सीएम ने कहा…

लखनऊः सीमा हैदर मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) पहली बार प्रत‍िक्रि‍या दी है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सीएम योगी से पूछा गया, क्‍या सीमा हैदर का मामला र‍िवर्स लव ज‍िहाद है? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा, ‘दो देशों से जुड़ा हुआ मामला है. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं. उनके द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर विचार किया जाएगा.’

सच‍िन के प्‍यार में भारत आई सीमा
मालूम हो कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर पब्जी गेम खेलने के दौरान नोएडा के सचिन के संपर्क में आ गई थी. दोनों में प्यार हो गया था. अपने प्यार को पाने के लिए सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में प्रवेश कर रबूपुरा आकर रहने लगी.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया था. हालांक‍ि, दो दिन बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया था. यूपी एटीएस ने भी सीमा और सचिन के साथ उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ की थी.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version